NewsSep 21, 2019, 8:48 AM IST
अगर ये कहें कि प्याज के राजनैतिक कमोडिटी है तो कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि प्याज कई बार चुनाव में बड़ा मुद्दा बन चुका है और सरकारें सत्ता से बेदखल हो गई हैं। क्योंकि प्याज की कीमतों ने मुद्दे को मंहगाई बना दिया था। लिहाजा तीन राज्यों की सरकारें भी प्याज को लेकर परेशान हैं। हालांकि केन्द्र सरकार ने सरकारी कंपनी एमएमटीसी के जरिए बाहर से प्याज आयात करने का फैसला किया है।
NewsSep 17, 2019, 11:01 AM IST
जानकारी के मुताबिक तेल कंपनियां अपने घाटे को कम करने के लिए आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। ऐसा माना जा रहा कि तेल कंपनियां करीब 5-6 रुपये प्रति लीटर की दर से तेल की कीमतों में इजाफा कर सकती हैं। वहीं सोमवार को ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड में 19 फीसदी का इजाफा देखने को मिला और कच्चे तेल की कीमत 72 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।
NewsSep 14, 2019, 7:57 PM IST
कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के मुद्दे पर पाकिस्तान की बौखलाहट और उनकी साजिश के बाद एमएमटीसी ने इसकी घोषणा की है। पहले एमएमटीसी ने टेंडर में पाकिस्तान को शामिल किया था। लेकिन अब इसमें सुधार कर पाकिस्तान को बाहर कर दिया गया है। क्योंकि एमएमटीसी के टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई संगठनों ने इसका विरोध किया था।
NewsSep 9, 2019, 7:34 PM IST
कानपुर में समाजवादी पार्टी ने बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा नेताओं का कहना था कि आर्थिक मंदी के बीच बढे़ बिजली के दामों ने जनता की कमर तोड़ दी है।
NewsAug 29, 2019, 1:14 PM IST
आज पाकिस्तान में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 90 हजार पाकिस्तानी रुपये हो गई है। यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। यही पिछले एक महीने के भीतर पाकिस्तान में सोने की कीमतों में 12840 पाकिस्तानी रुपये का इजाफा हुआ है। पाकिस्तान में बढ़ रही सोने की कीमत की तुलना में भारत में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 39,970 भारतीय रुपये है। वहीं पाकिस्तान मे सोना दो गुना कीमत पर मिल रहा है।
NewsAug 25, 2019, 10:00 AM IST
असल में एशिया की सबसे बड़ी मंडी नासिक में बाढ़ का असर उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में देखा जा रहा है। नासिक में बाढ़ के कारण प्याज की कीमतों में अचानक उछाल आ गया है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से प्याज की सप्लाई पूरे देश में की जाती है। लेकिन बाढ़ के कारण गोदाम में रखा प्याज भी खराब हो गया है। जिसका सीधा असर प्याज की कीमतों में देखने को मिल रहा है।
NewsAug 5, 2019, 8:27 AM IST
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक यहां पर पिछले साल महंगाई दर 9029 फीसदी थी जो अब बढ़कर एक करोड़ फीसदी हो गई है। महंगाई में एक साल के दौरान 1100% से अधिक का इजाफा हुआ है। यही नहीं दो किलो चिकन खरीदने के लिए करीब 1.20 करोड़ बोलीवर्स खर्च करने पड़ रहे हैं। यहां पर लोग काम के बदले पैसे नहीं बल्कि खान का सामान मांग रहे हैं।
NewsJul 22, 2019, 8:37 PM IST
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आना शुरु हो गया है। खाड़ी में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव का असर तेल की सप्लाई पर पड़ा है। जिसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।
NewsJul 12, 2019, 10:21 AM IST
असल में बजट के बाद सोने के भाव में लगातार इजाफा हो रहा है क्योंकि सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा दिया है। जिसके कारण सोने का आयात कम होगा। हालांकि उद्योग जगत ड्यूटी को कम करने की मांग कर रहा था, लेकिन सरकार ने उनकी मांग को अनदेखा करते हुए ड्यूटी को बढ़ा दिया। जिसका असर अब सोने की कीमतों में देखने को मिल रहा है। केन्द्र सरकार ने बजट में सोने सीमा शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। जिसके बाद से ही सोने की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ है।
NewsJul 5, 2019, 7:19 PM IST
बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने का भाव अगले महीने तक 36,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच सकता है। हालांकि बाजार के लोगों का कहना है कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोना महंगा हो जाएगा और इसका असर बाजार पर पड़ेगा क्योंकि ग्राहक सोने की खरीदारी करने में रूचि नहीं लेंगे और अन्य उत्पादों पर निवेश करेंगे।
NewsJul 3, 2019, 6:33 PM IST
पर्यावरण को स्वच्छ रखने वाले ईंधन कांप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी की कीमतों में फिर से इजाफा किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी और उसके आस पास अब सीएनजी के दाम प्रति किलो 90 पैसे ज्यादा होंगे।
NewsJun 30, 2019, 10:24 PM IST
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में कमी आने के कारण कंपनियों ने गैस के दामों में कटौती की है। यही नहीं डालर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने के कारण भी गैस की कीमतों में गिरावट आयी है। जानकारी के मुताबिक एक जुलाई से बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम हो जाएगा।
NewsJun 25, 2019, 7:29 PM IST
सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। असल में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। मौजूदा दौर में सोने और चांदी की कीमतें छह साल के उच्चतम स्तर पर हैं।
NewsJun 6, 2019, 2:23 PM IST
हमारे देश में प्याज का मुद्दा कई बार इतना अहम हो जाता है कि वह अक्सर सरकारों की मुसीबत का कारण बन जाता है। आशंका है कि इस साल प्याज की कीमतें फिर से आसमान छू सकती हैं। ऐसे में सरकार अभी से ऐहतियाती कदम उठा रही है। क्योंकि प्याज की वजह से पहले भी कई बार सरकारें मुश्किल में पड़ी हैं।
NewsMay 20, 2019, 6:37 PM IST
बयान के अनुसार नई कीमत 21 मई से प्रभाव में आएगी और यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कोलकाता, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में सभी छह ब्रांडों पर लागू होगा।
सिर्फ एक बार करें निवेश और पाएं जिंदगीभर गारंटेड इनकम! जानिए SBI की अनोखी स्कीम!
क्या आपका सोना 24K है? हॉलमार्क और इन 5 टेस्ट से करें फुल-प्रूफ चेक!
केक नहीं, कुछ और! अमिताभ बच्चन परिवार के जन्मदिन सेलिब्रेशन का चौंकाने वाला सच- क्या आपको पता है?
अब बेटी की पढ़ाई और शादी की टेंशन खत्म- जानिए कैसे मिलेगी इस सरकारी स्कीम से मोटी रकम!
EPFO Updates:UAN से जुड़ी ये 5 गलतियां कर सकती हैं आपके PF निकासी को मुश्किल! तुरंत कर लें सुधार