आतंकवादी
(Search results - 203)NewsSep 22, 2019, 1:36 PM IST
झारखंड में कर रहा था आतंकियों की भर्ती, अल कायदा का आतंकी हुआ गिरफ्तार
झारखंड के जमशेदपुर में रहने वाले अल कायदा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। वह स्थानीय स्तर पर आतंकियों की भर्ती करने की कोशिश कर रहा था। झारखंड एटीएस उसे गिरफ्तार करके और जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रही है।
WorldSep 18, 2019, 3:21 PM IST
'पाकिस्तान ही भेजता है भारत में आतंकवादी'
यूरोपीय संसद ने स्वीकार किया है कि भारत में हो रही आतंकवादी घटनाओं में पाकिस्तान का सीधा तौर पर हाथ है। वहां पिछले 11 सालों में पहली बार कश्मीर मुद्दे पर खुलकर चर्चा हुई। जिसमें यूरोप के सांसदों ने पाकिस्तान का आतंकवाद का जनक करार देते हुए उसकी कड़ी निंदा की है।
NationSep 16, 2019, 7:02 AM IST
सऊदी अरब को दहलाने वाला 'अंसारुल्लाह' का ये है इंडिया से कनेक्शन
यमन के जिस आतंकवादी संगठन अंसारुल्लाह ने सऊदी अरब में तेल कंपनी पर हमला करके पूरी दुनिया को झटका दिया है, वह भारत में भी खौफ फैलाने की मंशा रखता है। पिछले दिनों तमिलनाडु में उसके विशाल संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया। एनआई लगातार इसके खिलाफ जांच में जुटी हुई है।
NationSep 12, 2019, 1:33 PM IST
भारी मात्रा में हथियारों के साथ जैश ए मोहम्मद के तीन दुर्दान्त आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन खतरनाक आतंकवादी से गिरफ्तार किए गए हैं। यह हथियारों को एक ट्रक में लादकर ले जा रहे थे।
NationSep 11, 2019, 2:41 PM IST
बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान, सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए फिर से कर रहा है तैयारी
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मोर्चों पर लगातार मुंह की खा रहा पाकिस्तान अपनी घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना की शह पर नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों के 7 लांच पैड तैयार किए गए हैं। जिनके जरिए सैकड़ो आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसकर हिंसा फैलाने की तैयारी कर रहे हैं।
NationSep 11, 2019, 1:56 PM IST
ढाई साल की बच्ची को गोली मारने वाले आतंकी को सेना ने मार गिराया
जम्मू कश्मीर के सोपोर में सेना ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है। आसिफ नाम के इसी आतंकवादी ने एक फल विक्रेता के परिवार पर गोलियां बरसाई थी। जिसमें उसकी ढाई साल की बच्ची भी घायल हुई थी।
NationSep 10, 2019, 1:31 AM IST
जम्मू कश्मीर में 8 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर के बारामुला में आतंकवादियों का एक बड़ा अड्डा ध्वस्त करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है। इस कार्रवाई में 8 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार भी किए गए हैं। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। पिछले दिनों इस इलाके में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई थीं।
NationSep 9, 2019, 5:48 PM IST
दक्षिण भारत को दहलाने की 'नापाक' साजिश, समुद्री तटों से घुस रहे हैं आतंकवादी
पाकिस्तान और उसके पिट्ठू आतंकवादी संगठन समुद्र से लगे तटीय इलाकों में खतरनाक आतंकवादी हमलों की साजिश रच रहे हैं। इस बार सेना को गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके में संदिग्ध नाव मिली है। आशंका है कि उससे पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी आए हैं। तटीय इलाकों में संदिग्ध नावें मिलने की यह पहली घटना नहीं है। मुंबई को दहलाने वाले 26/11 के हमले में भी पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र के रास्ते से ही भारत आए थे।
WorldSep 3, 2019, 7:20 PM IST
पाकिस्तान के छोटे परमाणु हथियार आतंकियों के हाथ लग गए तो दुनिया में मच जाएगा कोहराम
पाकिस्तान के बड़बोले रेल मंत्री शेख राशिद अक्सर अपने बेवकूफाना बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने भारत को 'पाव आध पाव' के परमाणु बमों की धमकी दी। यानी 125 से 250 ग्राम तक के परमाणु बम। शेख राशिद के इस बयान से पहले भी कई बार आशंका जताई जा चुकी है कि पाकिस्तान छोटे परमाणु हथियारों का निर्माण कर रहा है और इसके आतंकवादियों के हाथों पड़ने का गंभीर खतरा है। जरा सोचिए कि अगर पाकिस्तान के 'पाव आध पाव' के बम किसी आत्मघाती फिदायीन के हाथ लग गए तो पूरी दुनिया के लिए कितनी गंभीर स्थिति पैदा हो जाएगी। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा उठाया जा चुका है।
NewsAug 27, 2019, 7:34 PM IST
आखिर किस फिराक में बिहार के दूर दराज के गांव में बैठा था दुर्दान्त आतंकवादी?
देश में लगता है आतंकवादियों ने अपना जाल बिछा रखा है और आम जनता उनके रहमो करम पर जिंदा है। बिहार में गया के एक दूर दराज के गांव से एक कुख्यात पाकिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। वह अपनी पहचान छुपाकर कई महीनों से यहां रह रहा था।
NationAug 24, 2019, 10:49 PM IST
क्या गुजरात में घुस आए हैं पाकिस्तानी आतंकवादी
गुजरात के कच्छ से सीमा सुरक्षा बल ने दो खाली पाकिस्तानी नावों को जब्त किया है। ये नावें खाली हैं, जिसकी वजह से शक गहराता जा रहा है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये नावें लेकर भारतीय सीमा में कौन आया था और वह फिलहाल कहां है।
NewsAug 23, 2019, 3:21 PM IST
श्रीलंका के जरिए तमिलनाडु में घुसे लश्कर के छह आतंकवादी, हिंदू बताकर की एंट्री
तमिलनाडु पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि लश्कर के छह आतंकी देश के घुसे हैं और इनमें पांच श्रीलंका और एक पाकिस्तान का मूल निवासी है और भारत में ये आतंकी हिंदू नाम से घुसे हैं और इन्होंने खुद को हिंदू बताया है। राज्य पुलिस को मिली खुफिया जानकारी के बाद कोयबंटूर में हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस इन आतंकियों को खोजने के लिए जगह जगह तलाशी अभियान चला रही है।
NationAug 14, 2019, 8:28 PM IST
कैप्टन अभिनंदन का होगा सम्मान, एयर स्ट्राइक करने वाले बहादुरों को भी पुरस्कार
अपने पुराने लड़ाकू विमान से पाकिस्तान के अत्याधुनिक एफ-16 को गिरा देने वाले कैप्टन अभिनंदन वर्तमान को वीर चक्र दिया जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकवादी अड्डे तबाह करने वाले पांच जांबाज पायलटों को भी वायुसेना मेडल दिया जाएगा। इन वीरों के सम्मान से इस बार की जश्ने आजादी की खुशी दोगुनी हो जाएगी।
WorldAug 12, 2019, 8:01 PM IST
अपने संगठन पर प्रतिबंध लगने के बाद भी आतंक फैलाने से बाज नहीं आ रहा है हाफिज सईद
कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती है। वैसे ही कोई आतंकवादी कभी भी आतंक का गुनाह करने से बाज नहीं आ सकता। कुख्यात वैश्विक आतंकी सरगना हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा पर भले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन वह अब दूसरे आतंकवादी संगठनों के जरिए आतंक फैलाने साजिश में लगा हुआ है।
NationAug 11, 2019, 7:21 PM IST
लाल किले पर हमला कर सकते हैं आतंकवादी, खुफिया विभाग ने दी चेतावनी
स्वतंत्रता दिवस के जश्न में खलल डालने के लिए आतंकवादी लाल किले पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं। यह खुलासा खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट से हुआ है।