विवाह
(Search results - 70)NewsNov 18, 2020, 7:39 PM IST
विवाह और रिश्ते को मजबूत करने के लिए जानें आचार्य जिज्ञासु से ज्योतिषीय टिप्स
विवाह आज के समाज में सबसे महत्वपूर्ण संबंध है। लेकिन अब हम देखते हैं जोड़ों में आमतौर पर तनाव, समस्या भ्रम और गुस्सा देखा जाता है। जोड़ों के बीच ग्रहों की "आर्शीवाद" की कमी को देखा जा सकता है। लिहाजा आचार्य जिज्ञासु जी शादी और रिश्ते में इस बंधन को मजबूत करने के लिए तरीकों को बता रहे हैं।
NewsJul 1, 2020, 7:40 AM IST
पत्नी ने किया सिंदूर और चूड़ी पहनने से इंकार, तो पति को मिला तलाक
हाईकोर्ट में बड़ा दिलचस्प मामला सामने आया था। जिसमें पति पत्नी से तलाक चाहता था। लेकिन पत्नी सिंदूर लगाने और चूड़ी पहनने से मना करती थी। लेकिन हाई के मुख्य न्यायाधीश अजय लांबा और जस्टिस सौमित्र सैकिया की दो सदस्यीय खंडपीठ ने इस पर पारिवारिक अदालत के फैसले को पलट दिया और तलाक को मंजूर कर दिया।
NewsMay 22, 2020, 10:31 AM IST
आज है वट सावित्री व्रत, जानें पूजा विधि
पुराणों के मुताबिक सत्यवान पत्नी सावित्री ने भगवान यम से अपने पति को पुनर्जीवित करने के लिए मजबूर कर दिया था। यह व्रत हिंदू पंचांग के ज्येष्ठ मास (महीने) के अमावस्या (कोई चंद्रमा दिन या अमावस्या दिवस) के दिन मनाया जाता है। जबकि यह उत्तर भारत में ज्येष्ठ के महीने के मध्य में इसे मनाया जाता है। वहीं दक्षिण के अधिकांश क्षेत्रों ज्येष्ठ मास की अमावस्या से शुरू करते हैं।
NewsFeb 11, 2020, 6:55 AM IST
विहिप के सामूहिक विवाह कार्यक्रम पर लगी ममता सरकार की ढेड़ी निगाह
राज्य सरकार के आदेश पर मालदा जिले के शीर्ष विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) अत्याचार निवारण अधिनियम की गैर-जमानती धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किए गए हैं।
NewsFeb 4, 2020, 12:01 PM IST
सामूहिक विवाह में तोड़फोड़ ने पकड़ा तूल, वीएचपी का आरोप टीएमसी राज में मूकदर्शक बनी रही पुलिस
विहिप ने रविवार को एक मालदा गांव में गरीब जोड़ों के लिए सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया था। विहिप नेआरोप लगाया है कि झारखंड देशम पार्टी के उपद्रवियों ने पुलिस की उपस्थिति में इस कार्यक्रम को बाधित किया था। विहिप ने पुलिस पर मालदा जिले में सामूहिक विवाह आयोजन पर एक कथित हमले के दौरान निष्क्रियता का आरोप लगाया और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
NationJan 29, 2020, 9:30 AM IST
शादी को कानूनी मंजूरी के लिए समलैंगिक जोड़े ने केरल हाईकोर्ट में की अपील
एक समलैंगिक जोड़े ने केरल उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि विशेष विवाह अधिनियम के प्रावधान भेदभावपूर्ण हैं, क्योंकि इसमें समलैंगिक विवाह के पंजीकरण की अनुमति नहीं दी गई है। यह याचिका निकेश उषा पुष्करन और सोनू एम एस द्वारा संयुक्त रूप से दायर की गई थी। इन्होंने जुलाई 2018 में गुरुवायुरप्पन मंदिर में एक-दूसरे को अंगूठियां पहना कर शादी की थी और उन्हें अपने परिवार का समर्थन भी हासिल था। हालांकि, उनकी शादी अभी तक वैध नहीं मानी गई है।
NewsJan 28, 2020, 6:33 PM IST
जानें इस साल कब है महाशिवरात्रि, कितने मिनट का है शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्मों के शास्त्रों के मुताबिक हर माह शिवरात्रि मनाई जाती है क्योंकि हर महीने के कृष्णपक्ष चतुर्दशी को मास शिवरात्रि होती है और फाल्गुन महीने के कृष्ण चतुर्दशी को पड़ने वाली शिवरात्रि को ही महाशिवरात्रि(mahashivratri) कहा जाता है और इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन मन से भगवान शिव का ध्यान करने और जल चढ़ाने से भक्तों के पाप उतर जाते हैं और उसे कष्टों से मुक्ति मिलती है।
NewsJan 2, 2020, 8:26 AM IST
कमलनाथ सरकार ने कराया निकाह, खाते में नहीं पहुंचे पैसे तो विदा नहीं हो रही हैं दुल्हनें
पिछले साल राज्य में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी और सरकार ने कई योजनाओं का ऐलान किया था। इसमें कन्या विवाह और निकाह योजना भी थी। लेकिन अब कमलनाथ सरकार के पास इस योजना के लाभार्थियों को देने के लिए पैसा नहीं है। जिसके कारण अब ससुराली लाभार्थियों को मायके से विदा नहीं करा रहे हैं। कमलनाथ सरकार ने इस योजना के लिए 153 करोड़ रुपये का बजट रखा था।
BollywoodNov 25, 2019, 10:34 PM IST
बिकिनी के बाद अब पदमालक्ष्मी की टॉपलेस फोटोज छाई सोशल मीडिया में
भारतीय मूल की सुपर मॉडल पदमालक्ष्मी की उम्र 49 साल हो चुकी है। लेकिन आज भी पदमालक्ष्मी सुपर मॉडल कही जाती है। कभी अपने विवाह और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले लक्ष्मी मूल रूप से भारतीय हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया में बिकिनी फोटोज को वायरल किया था। लेकिन अब पदमा ने अपनी टॉपलेस फोटोज को सोशल मीडिया में पोस्ट किया है।
NewsSep 6, 2019, 12:17 PM IST
तेज प्रताप के ससुर ने आखिर क्यों बनाई है राजद और लालू परिवार से दूरी
तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय ने अपना सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है। लिहाजा कयास लगाए जा रहे हैं कि बेटी का रिश्ता टूटने के बाद चंद्रिका राय भी पार्टी से दूरी बना रहे हैं। चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय की शादी तेज प्रताप से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। तेज प्रताप का आरोप था कि ऐश्वर्या उनके परिवार के मामलों में दखल देती है और अपने पिता के लिए सांसदी का टिकट मांग रही है।
NewsJul 31, 2019, 7:38 PM IST
घरवालों ने फर्जीवाड़ा करके पति को भिजवा दिया जेल, पत्नी लगा रही है छुड़ाने की गुहार
कानपुर की एक लड़की ने 6 माह पहले प्रेम विवाह किया था। लेकिन उसके माता पिता ने फर्जी आधार कार्ड तैयार करा के उसके पति को जेल भेज दिया। अब लड़की सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल करके पति को छुड़वाने की अपील कर रही है।
NewsJul 30, 2019, 7:46 PM IST
पति ने पत्नी को चलती ट्रेन से फेंका, बाद में खुद भी कूदा
बरेली में एक नव विवाहित प्रेमी जोड़े के बीच कहा सुनी हो गई। जिसके बाद पति ने पत्नी को ट्रेन से धक्का दे दिया और बाद में खुद भी कूद गया।
NewsJul 24, 2019, 5:41 PM IST
साक्षी मिश्रा बनी अभि की टाइग्रेस, सोशल मीडिया में बदला नाम
बरेली की रहने वाली साक्षी मिश्रा ने घर से भाग कर अपने प्रेमी अजितेश से प्रयागराज में विवाह कर लिया था। विवाह के बाद साक्षी ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया था। जिसमें वह अपने पिता से अपनी जान को खतरा बता रही थी। इसके बाद वह सोशल मीडिया और मीडिया की सुर्खियों में आ गयी थी। कई टीवी चैनलों की डिबेट में साक्षी ने अपने पिता पर कई तरह के आरोप लगाए।
NewsJul 20, 2019, 4:07 PM IST
बरेली लौटा अजितेश का परिवार, साथ नहीं दिखीं साक्षी मिश्रा
अजितेश और साक्षी मिश्रा के विवाह को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। इस बीच अजितेश का परिवार यानी उसके दादा दादी और बहन बरेली लौट गए हैं। लेकिन उनके साथ बहू साक्षी मिश्रा नहीं दिखाई दीं।
NewsJul 15, 2019, 9:15 AM IST
साक्षी मिश्रा की तर्ज पर एक और लड़की ने प्रेम संबंध में अपने घरवालों को बाधक बताया
बरेली के बीजेपी विधायक की बेटी की तरह अब एक और लड़की ने वीडियो जारी करके पिता और फूफा से अपनी जान का खतरा बताया है।