Cold
(Search results - 29)NewsJan 28, 2020, 11:31 AM IST
दिल्ली को बारिश ने भिगोया, उत्तरी राज्यों में बढ़ेगी ठंड
राष्ट्रीय राजधानी के कई क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में रहने के कारण मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार में वायु गुणवत्ता "बहुत खराब" श्रेणी में है तो पंजाबी बाग, लोधी रोड और आईटीओ में "खराब" श्रेणी है।
NewsJan 17, 2020, 8:24 AM IST
ठंड की चपेट में समूचा उत्तर भारत, बारिश के साथ बर्फबारी बनी आफत
मौसम विभाग ने दी दिल्ली में तेज बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी है। वहीं गुरुवार को हुई बारिश के कारण दिल्ली का तापमान गिर गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम थै। वहीं पंजाब का अमृतसर सबसे ठंड रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण उत्तरी राज्यों में लगातार बारिश होना और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का होना है।
NewsJan 14, 2020, 8:16 AM IST
फिलहाल ठंड से राहत नहीं, पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ा रही है आफत
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण पहाड़ी इलाकों को जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण कई जगह भूस्खलन होने की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम की मार से अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार कम ही हैं। विभाग का कहना है कि उत्तरी राज्यों में ठंड के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहेगा।
NewsJan 11, 2020, 9:06 AM IST
उत्तर भारत में सितम ढा रही है ठंड, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से हुआ हाल बेहाल
उत्तर भारत लगातार ठंड पड़ने के कारण लोग ठिठरने को मजबूर हैं। मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। उत्तरी राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि कहीं कड़क धूप खिल रही है लेकिन तापमान नीचे जा रहा है। दिल्ली-राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ठंड की चपेट में हैं और कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है।
NewsJan 9, 2020, 8:40 AM IST
उत्तर भारत में फिर बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है और आसामान में बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। पिछले दिनों दिनों से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है और मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है। जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फ गिरने और मैदानी राज्यों में बारिश होने के कारण तापमान में 7 से 10 डिग्री तक की गिरावट आई है।
NewsJan 7, 2020, 7:30 AM IST
सावधान! फिर लौट सकती है हाड़ कंपाने वाली सर्दी
पिछले कुछ दिनों से ठंड का कहर झेल रहे उत्तर भारत में फिर ठंड करवट लेने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिल्ली में सोमवार की शाम को हल्की बारिश हुई और इसके कारण न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में और बारिश होने की संभावना है।
NewsJan 6, 2020, 8:04 AM IST
उत्तर भारत में फिर शीतलहर, बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। जिसके कारण मैदानी राज्यों में ठंड का इजाफा होगा। क्योंकि हवा की ठंडक में ओर ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
NewsDec 31, 2019, 1:45 PM IST
वैज्ञानिकों के लिए पहेली बनी ठंड, बदलते मौसम के मिजाज से हैं परेशान
राजधानी दिल्ली समेत उत्तरी राज्यो में ठंड के साथ ही कोहरा भी काफी पड़ रहा है। दिन में कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। सर्द हवाओं के साथ ही गलन हो रही है। जो तापमान में गिरावट का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। राजधानी दिल्ली में तो ठंड ने पिछले 119 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया है और राजधानी में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
NewsDec 29, 2019, 10:07 AM IST
बर्फीली ठंड बढ़ा रही सितम, छह राज्यों में रेड अलर्ट जारी
राजधानी दिल्ली, हरियाणा,उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर जोरों पर है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और रोज तापमान के ननए रिकॉर्ड बना रहे हैं। राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान गिरकर 2.0 डिग्री तक चला गया और इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है। उत्तरी राज्यों में पड़ी रही ठंड के हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
NewsDec 25, 2019, 8:27 AM IST
'चिल्ला कलां' ने उत्तर भारत में बढ़ाई कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में अगले दो दिन और ज्यादा ठंड पड़ सकती है। विभाग का कहना है कि शीत लहर के कारण दिल्ली, हरियाणा, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों को कड़कड़ाती ठंड झेलनी पड़ेगी। इस दौरान घना कोहरा भी रहेगा। फिलहाल इस ठंड को लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। मंगलवार को ही हरियाणा के नारनौल में 1.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
NewsDec 20, 2019, 8:30 AM IST
ठंड और कोहरे की आगोश में उत्तर भारत, घने कोहरे की चेतावनी जारी
मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दी थी कि उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। देश के उत्तरी राज्यों में पिछले एक हफ्ते से तापमान में गिरावट आई है। ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण तापमान में और ज्यादा गिरावट आ रही है।
NewsDec 9, 2019, 7:38 PM IST
संभलकर निकलें घर से बाहर क्योंकि बदल रहा है मौसम, बढ़ेगी ठंड की मार
उत्तरी राज्यों में धीरे धीरे ठंड बढ़ रही है और तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। लेकिन जल्दी तामपान में और ज्यादा गिरावट आ सकती है और ठंडा में इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग का कनहा है कि 12 और 13 दिसंबर के बीच राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। बारिश के साथ ही इन इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।
NewsJan 16, 2019, 4:13 PM IST
संभलकर रहिए, उत्तर भारत में बढ़ने वाला है ठंड का कहर
आने वाले चार से पांच दिन के अंदर पूरा उत्तर भारत ठंड से ठिठुरने वाला है। 22 जनवरी को ठंड अपने चरम पर रहेगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी होने की आशंका है।
NewsDec 25, 2018, 3:22 PM IST
कश्मीर में रात में पारा 11 साल के रिकॉर्ड स्तर तक टूटा, जमी नदियां व झीलें
नए साल के आने से पहले ही जम्मू-कश्मीर में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। कश्मीर घाटी की कई नदियों में भी बर्फ की मोटी परत जम चुकी है। कश्मीर घाटी में चिल्ले कलां शुरू हो गया है। आने वाले 40 दिन में घाटी में भीषण सर्दी पड़ने की आशंका है। चिल्ले कलां की पहली रात में ही कश्मीर घाटी में पारा 11 साल के रिकॉर्ड से नीचे गिर गया। घाटी में रात का न्यूनतम तापमान -6.3 डिग्री दर्ज किया गया। एक तरफ जहां कश्मीर घाटी में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान होने से बच्चों में खुशी का माहौल है वहीं इसका कामकाज पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है, क्योंकि सर्दी के कारण लोग घरों में ही कैद होकर रह गए हैं।