केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, व्यास, रावी और सतलुज नदियों के पानी का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर, पंजाब के अलावा वॉटरवे विकसित करने और यमुना नदी में जल का प्रवाह बढ़ाने के लिए होगा।
- अमेठी, रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी गई। आरएलडी के खाते में परंपरागत मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीटें आईं हैं।
इस आदेश से अर्ध सैनिक बलों के 7,80,000 जवानों को लाभ होगा। इनमें कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एएसआई से लेकर अन्य वे सभी कर्मी शामिल हैं, जिन्हें अब तक हवाई यात्रा करने का अधिकार नहीं था
सपा संरक्षक मुलायम ने कहा, गठबंधन को लेकर मैं बात करता तो समझ में आता, लेकिन अब लोग कह रहे हैं कि लड़का बात करके चला गया।
सितंबर, 2018 में वायुसेना से रिटायर होने वाले एयर मार्शल देव ने 'माय नेशन' से कहा, 'इन मिसाइलों को एयरो इंडिया 2019 में पेश किया गया है। ये सभी भारत में तैयार की गई हैं। इन्हें खुद मैंने पिछले कई साल की मेहनत के बाद विकसित और डिजाइन किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने कहा, अगर कांग्रेस से गठबंधन होता है तो भाजपा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर हार सकती है। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने केजरीवाल के दावों पर सवाल उठाए हैं।
इस सूची में पाकिस्तान का समर्थन करने वाले अलगाववादियों सैयद अली शाह गिलानी और जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक का नाम भी शामिल है, जिन्होंने हमेशा कहा है कि उन्हें कोई सुरक्षा नहीं मिलती है।
शिवसेना और भाजपा ने सोमवार को ही घोषणा की है कि वे लोग लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। इससे पहले भाजपा से गठबंधन को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा था निशाना।
जांचकर्ताओं के अनुसार, पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के कमांडरों ने इन विस्फोटकों को श्रीनगर में जैश के स्थानीय आतंकियों को पहुंचाया था, जिनकी पहचान मुद्दसिर खान और शाहिद बाबा के तौर पर हुई है।
- पाकिस्तान के सियालकोट के रहने वाले शकरउल्ला को 2011 में गिरफ्तार किया गया था। जेल की कोठरी में लगे टीवी की आवाज को लेकर कैदियों में आपस में झगड़ा हुआ। इसमें शकरउल्ला की मौत हो गई।